फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आपस में गले मिलकर अपने देवालय लौटे देवी-देवता

आपस में गले मिलकर अपने देवालय लौटे देवी-देवता

Sat, 27 Apr 2019 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
आपस में गले मिलकर अपने देवालय लौटे देवी-देवता
पधर (मंडी)। ऐतिहासिक द्रंग नमक खान परिसर में बड़ादेयो अजयपाल ब्रह्मा कासला को समर्पित दो दिवसीय बुराड़ी मेले का शनिवार को समापन हो गया। मेले का समापन टांडू वार्ड की जिला परिषद सदस्य पमिता शर्मा ने किया। इस दौरान मेले में आए हुए देवी-देवताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर विदाई दी और अपने देवालय लौट गए। मेला कमेटी अध्यक्ष शुभम शर्मा ने बताया कि 14 वर्ष के उपरांत शुरू हुए इस मेले की दूसरी वर्षगांठ थी। मेले में 11 देवी-देवताओं ने शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाई। मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं में लोगों का खूब मनोरंजन हुआ। मेले में आयोजित खेल प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पवन भारती सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed