फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में एसएफआई के खिलाफ प्रदर्शन

मंडी में एसएफआई के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 26 Mar 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
मंडी में एसएफआई के खिलाफ प्रदर्शन
मंडी। शिमला में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट को लेकर अभाविप मंडी इकाई ने जोरदार प्रदर्शन किया। एसएफआई संगठन के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रशासन से मांग उठाई कि हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। अभाविप इकाई मंत्री विशाल ने बताया कि शिमला घटना में अभाविप के 15 कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हुए हैं। छात्रावासों में घुस कर वामपंथियों ने गुंडागर्दी की है। उन्होंने कहा कि जब-जब एसएफआई का अस्तित्व खतरे में पड़ा है, तब वे अहिंसा पर उतरे हैं। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की स्थापना काल से अब तक वहां 4 हत्याएं और हजारों छात्रों को जख्मी किया गया है। एसएफआई हिंसात्मक गतिविधियां अंजाम देकर विद्यार्थियों को डरा रही है। इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं में मोनिका, होमी, योगराज, विकास, संजय ठाकुर, नवीन, प्रशांत नेगी, दिव्या सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed