{"_id":"5bf44690bdec22696469c75f","slug":"171542735504-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में ममता, शुभम और संज्ञा ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में ममता, शुभम और संज्ञा ने पाया प्रथम स्थान
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ मीटर दौड़ में ममता, शुभम और संज्ञा प्रथम
बीबीएमबी की इंटर प्रोजेक्ट स्कूली खेलें शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल परियोजना सुंदरनगर में मंगलवार से बीबीएमबी की तीन दिवसीय इंटर प्रोजेक्ट स्कूल स्पोर्ट्स ओलंपियाड शुरू हुईं। प्रतियोगिता में पहले दिन लड़कियों के वर्ग में अंडर-17 में 100 मीटर दौड़ में मॉडल स्कूल सुंदरनगर की ममता ने प्रथम स्थान, गंगुवाल की सोनिया ने द्वितीय, जबकि सलापड़ की राजविंद्र कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कों की सौ मीटर दौड़ में सुंदरनगर के शुभम सिंह ने प्रथम, नंगल के अक्षित ने द्वितीय व सलापड़ के रोयल डाडरा ने तृतीय स्थान पाया। अंडर-19 लड़कियों की दौड़ में सुंदरनगर की संज्ञा ने प्रथम व कशिश उप्पल ने द्वितीय और नंगल की बीकन ने तृतीय स्थान झटका। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीबीएमबी के मुख्य अभियंता ई. डीके शर्मा ने मशाल प्रज्वलित कर किया। खेलकूद प्रतियोगिता में बीबीएमबी के अधीन आने वाले सात स्कूलों के 300 खिलाड़ी शिरकत कर रहें है। इस मौके पर खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि के समक्ष मार्चपास्ट प्रस्तुत कर उन्हें सलामी दी। अपने संबोधन में डीके शर्मा ने खिलाडिंयों का आह्वान किया कि वे खेल को खेल भावना के साथ खेले। इस मौके पर तरुण अग्रवाल, नवीन गुप्ता, गुलाब सिंह नरवाल, अनुज गुगलानी, आरडी सावा, आरएस कटवाल व एसपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।