{"_id":"5bf4468cbdec22699357981a","slug":"171542735500-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में वेतन नहीं मिला तो करेंगे जोरदार आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में वेतन नहीं मिला तो करेंगे जोरदार आंदोलन
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में वेतन नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
प्रगति इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कंपनी को दिया अल्टीमेटम
बेनतीजा रही श्रम निरीक्षक के कार्यालय में बुलाई गई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पंडोह (मंडी)। फोरलेन के कार्य में लगी प्रगति कंपनी के इंजीनियरों को अगस्त से वेतन नहीं मिला है। इसकी शिकायत श्रम विभाग के पास की गई थी। शिकायतों के निवारण के लए मंगलवार को श्रम निरीक्षक मंडी भावना शर्मा ने अपने कार्यालय में बैठक बुलाई थी। इसमें प्रगति इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और प्रगति कंपनी के प्रमुख अधिकारी बालाकृष्ण मौजूद रहे। बैठक में एफकॉन व एएचएआई का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके चलते बैठक में कोई भी निर्णय नहीं हो पाया। प्रगति इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रधान अरविंद का कहना है कि कंपनी में 87 कर्मचारी और इंजीनियर हैं। उन्हें अगस्त से वेतन नहीं मिल रहा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि 24 नवंबर तक कंपनी प्रबंधक व एनएचएआई उनके वेतन का इंतजाम करे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो एसोसिएशन संघर्ष का रास्ता अपना सकती है। 24 नवंबर तक अगर वेतन नहीं मिला तो भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन शुरू किया जाएगा। एक अन्य घटनाक्रम में मुख्य नियोक्ता एफकॉन ने प्रगति कंपनी को काम में लगी सारी मशीनरी हटाने के आदेश दे दिए। इससे फोरलेन के निर्माण कार्य पर भी संकट गहरा गया है।