{"_id":"5bf44688bdec22693257c8b3","slug":"171542735496-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बदहाल यातायात व्यवस्था बनी परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बदहाल यातायात व्यवस्था बनी परेशानी का सबब
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर शहर में लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था
बीच सड़क में वाहन खड़ा करने से लग रहा जाम
चालकों समेत आम लोगों को भी हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। इस कारण स्थानीय लोगों सहित यहां से आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अति व्यस्ततम क्षेत्रों में लोग सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे शहर में जाम की स्थिति बनना आम बात हो गई है। शहर के बीचों बीच भोजपुर बाजार से होकर जाने वाले चालक कई बार अपने वाहन को उचित स्थान पर खड़ा न कर इधर-उधर सड़क पर खड़ा करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन सहित अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से कई स्थानों पर हालांकि पार्किंग सुविधा मुहैया करवाई गई है लेकिन ज्यादा वाहन होने पर लोगों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए स्थान नहीं मिल पा रहे हैं। इससे लोग अपने वाहन सड़क में खड़ा कर जाम को न्योता दे रहे हैं। भोजपुर बाजार के अलावा एसडीएम कार्यालय के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। इसके अलावा सेंट मेरी स्कूल मार्ग, चतरोखड़ी चौक तथा पुंघ चौक व अंबेडकर नगर सहित आसपास के स्थानों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। इनमें पुराना बाजार, बाड़ी, बाहोट, सुकेत अस्पताल मार्ग शामिल हैं। बीएसएल कॉलोनी में पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद कुछ लोग जीरो चौक के मुख्य बाजार में वाहन खड़ा कर खरीदारी करते हैं। यह मुद्दा कई बार रोड सेफ्टी क्लब की बैठकों में उठाया गया है। इसके बावजूद यहां पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। शाम के समय जीरो चौक में इन वाहनों के कारण जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों हरीश कुमार, संजय कुमार, शशी, गोपाल, मनदीप व विरेंद्र ने प्रशासन से मांग की है कि भोजपुर बाजार में वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण किया जाए। उधर, गुरबचन सिंह प्रभारी पुलिस थाना सुंदरनगर ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर समय मुस्तैद है। नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों के बाकायदा चालान काटे जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों का सहयोग अपेक्षित है।