{"_id":"5beeead5bdec22694b42c446","slug":"171542384341-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने के लिए दराती लेकर भालू से भिड़ गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने के लिए दराती लेकर भालू से भिड़ गई महिला
Updated Fri, 16 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। चौहरघाटी की शिल्ह वुधाणी पंचायत के कुंगड़ी गांव के जंगल में घास काट रही गुड्डी देवी पर मादा भालू ने हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए महिला दराती लेकर भालू से भिड़ गई। हमले के वक्त मादा भालू के दो बच्चे भी साथ थे। संघर्ष के दौरान अचानक कुत्ते भौंकना शुरू हो गए और मादा भालू के बच्चे भाग गए। बच्चों को भागते देख मादा भालू भी उनके पीछे चली गई और महिला की जान बच गई। घायल अवस्था में महिला को मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल गुड्डी देवी ने बताया कि उसका छोटा भाई घास लेकर घर चला गया। इस दौरान अचानक एक मादा भालू अपने दो छोटे बच्चों के साथ वहां आई और उस पर हमला बोल दिया। गुड्डी ने बताया कि उनके पास उस समय हाथ में घास काटने की दराती थी। बचाव में मादा भालू से वह दराती लेकर भिड़ गई। इसी बीच मादा भालू को देखकर कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया तो मादा भालू के बच्चे कुत्तों के डर से वहां से भाग गए। मादा भालू अपने बच्चों के पीछे चली गई। उधर, कार्यकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी शुक्रू राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की पूरी रिपोर्ट आने पर महिला को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।