गोहर अस्पताल का बनेगा नया भवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। नागरिक चिकित्सालय गोहर में पुराने भवन को गिराकर नया भवन बनाया जाएगा। स्टाफ क्वार्टर और मल्टी स्टोरीज पार्किंग बनाई जाएगी। यह निर्णय रोगी कल्याण समिति की वीरवार को हुई बैठक में लिए गए। बैठक एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। इसमें रोगी कल्याण समिति के वार्षिक बजट पेश किया गया। वर्ष 2018- 2019 की अनुमानित आय 20 लाख 80 हजार रुपये और अनुमानित व्यय 30 लाख 98 हजार पारित किया गया। बैठक में रोगी कल्याण के समिति सदस्यों ने अपनी मांगों और सुझावों पर चर्चा की। इस मौके पर नागरिक चिकित्सालय गोहर में लोगों की सुविधाओं के लिए कई प्रस्ताव पास किए गए। एसडीएम एवं चेयरमैन रोगी कल्याण समिति गोहर अनिल भारद्वाज ने कहा कि नागरिक चिकित्सालय गोहर में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए रोगी कल्याण समिति वचनबद्ध है। लोगों के साथ मरीजों को अस्पताल में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लोगों और मरीजों को बैठने के लिए कुर्सियां और बैंच, अस्पताल में रंग रोगन, अस्पताल परिसर में फूल लगाने और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में बीएमओ बगस्याड़ डॉ. केआर शर्मा, सिविल अस्पताल गोहर के प्रभारी डॉ. कुलदीप शर्मा, एसडीओ लोनिवि विश्वजीत सिंह राणा, जिला परिषद सदस्य किशोर कुमार, बीडीओ निशांत शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक बगस्याड़ राकेश कुमार, व्यापार मंडल प्रधान चैलचौक शिव प्रकाश, गोहर के सीताराम, प्रधान गोहर पंचायत पदमा देवी, चच्योट रूकमणी देवी समेत अन्य मौजूद रहे।
000