फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जन्मदिन से दो दिन पहले स्वतंत्रता सेनानी सुंदर सिंह आजाद का निधन

जन्मदिन से दो दिन पहले स्वतंत्रता सेनानी सुंदर सिंह आजाद का निधन

Sat, 21 Jul 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
जन्मदिन से दो दिन पहले स्वतंत्रता सेनानी सुंदर सिंह आजाद का निधन
रिवालसर (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के धार हल्यातर गांव के निवासी स्वतंत्रता सेनानी सुंदर सिंह आजाद का जन्मदिन से दो दिन पहले (99) वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पैतृक श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार बल्ह भवानी सिंह अंतिम संस्कार में पहुंचे। स्थानीय पंचायत प्रधान रोशन लाल ने भी अंतिम यात्रा में हिस्सा लेकर पुष्प अर्पित किए। दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्नि दी। स्वतंत्रता सेनानी सुंदर सिंह आजाद का जन्म 23 जुलाई 1919 को हुआ था। दो दिन बाद उनके जन्मदिन की तैयारियां परिजनों ने पहले ही कर रखी थीं। लेकिन, अचानक उनका निधन हो गया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव संजीव गुलेरिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन चौधरी, जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव कुलदीप ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगतपाल, सुदामा राम, कोठी पंचायत प्रधान चंद्रमणी, पंचायत समिति सदस्य तारा चंद, सिध्याणी पंचायत प्रधान इंद्रवीर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed