फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में राशन डिपुओं, गैस एजेंसियों में दी दबिश, हड़कंप

मंडी में राशन डिपुओं, गैस एजेंसियों में दी दबिश, हड़कंप

Sat, 30 Jun 2018 10:19 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
मंडी में राशन डिपुओं, गैस एजेंसियों में दी दबिश, हड़कंप
मंडी/सरकाघाट। क्षेत्र के बतैल में निजी गोदाम में सरकारी चावल की बोरियां मिलने के बाद अब हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक ने मंडल जिले के राशन डिपुओं में औचक दबिश दी है। निगम के एमडी ने राशन डिपुओं के साथ ही गैस एजेंसियों का रिकार्ड भी जांचा है। अधिकारियों की अचानक दबिश से क्षेत्र के डिपो होल्डरों में हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले ही बतैल में एक निजी गोदाम में सरकारी चावल की बंद और खुली बोरियां पकड़े जाने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच में भी विभाग जुटा हैं।
विज्ञापन

जांच के दौरान राशन डिपुओं का रिकार्ड तलब करके दाल, आटा, तेल और चावल के सैंपल चेक किए। गत शनिवार को प्रदेश उपभोक्ता एवं खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक डा. एसएस गुलेरिया ने मंडी के पास लूणापानी, कलखर, ढ़लवाण, बलद्वाड़ा, भांवला, मौंही, नबाही में गोदामों के साथ सरकारी राशन डिपो और सरकाघाट तथा बलद्वाड़ा स्थित एलपीजी गैस एजेंसियों में भी दबिश देकर रिकॉर्ड जांचा। इस दौरान उन्होंने कई डिपुओं में सरकार की ओर से भेजे गए राशन का मिलान किया और उनके सैंपल भी एकत्रित किए। इस दौरान अधिकारियों ने सरकारी डिपो में राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की फीडबैक ली। इस औचक निरीक्षण में निगम के एरिया मैनेजर मंडी खीमी राम और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फ्लोर मिल मालिक ने खारिज किए ऑपरेटरों के आरोप
उपमंडल में गत दिनों एक एफसीआई का ट्रक सरकारी गोदाम में जाने की बजाय सीधा फ्लोर मील में पहुंच गया था। स्थानीय ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने इसे लेकर सवाल उठाए थे। इस मामले को लेकर भी विभाग जांच कर रहा है। जबकि, फ्लोर मिल के मालिक का दावा है कि उनकी मिल में सरकारी राशन का कोई ट्रक अथवा राशन की 400 बोरी बरामद नहीं की गई हैं। उन्होंने ऑपरेटर के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने दावा किया है कि इस बारे में पुलिस में भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी नहीं होगी बर्दाश्त : गुलेरिया
एमडी डा. गुलेरिया ने कहा कि राज्य सरकार सभी डिपोधारकों के माध्यम से आम जनता को बेहतर व सस्ता राशन मुहैया करवाने में प्रयासरत है। राशन की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी डिपोधारकों से जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाने और सही राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed