फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गागल में लावारिस बैल ने दो को किया घायल

गागल में लावारिस बैल ने दो को किया घायल

Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
गागल में लावारिस बैल ने दो को किया घायल
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। बल्ह हलके के शिव बाजार गागल में इन दिनों लावारिस पशुओं का आतंक राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। ताजा घटनाक्रम में वीरवार और शुक्रवार को लावारिस बैल ने दो लोगों को घायल किया है। वीरवार को खेम चंद शर्मा गांव चड़याल को बाजार में लावारिस बैल ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान लोगों ने इकट्ठे होकर बैल को वहां से भगाया। लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र गागल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी कर दी गई है। वहीं, शुक्रवार को भी बाजार में इस बैल ने 76 वर्षीय सेवानिवृत्त अध्यापक तुलसी राम अग्रवाल गांव गागल को घायल कर दिया। प्राइवेट क्लीनिक चंडयाल में प्राथमिक उपचार के दौरान उसे 6 टांके लगे। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। लोगों में धर्मपाल, बृजलाल शर्मा, जीवानंद, हेमराज, पवन, लालमन, संतराम, चांद राम ने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह से इन लावारिस पशुओं से निजात दिलवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इन पशुओं के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राहगीरों के लिए लिए घातक साबित हो सकते हैं। लोगों को अपने बच्चों को स्कूल अकेले भेजने का डर सताने लगा है। उन्होंने विधायक से मांग की है कि इन लावारिस पशुओं को एकत्रित कर गोसदन में डाला जाए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed