फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चलती कार में भड़की आग, बाल बाल बचे पंचायत समिति सदस्य

चलती कार में भड़की आग, बाल बाल बचे पंचायत समिति सदस्य

Wed, 28 Mar 2018 09:55 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
चलती कार में भड़की आग, बाल बाल बचे पंचायत समिति सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
रिवालसार (मंडी)। कार में सवार होकर चैलचौक से खखरियान आ रहे पंचायत समिति सदस्य की कार ने अचानक आग पकड़ ली। चालक और मालिक चेत राम ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई। लेकिन, किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा मंगलवार रात करीब दस बजे का है। ग्राम पंचायत समिति सदस्य चेतराम शर्मा चैलचौक से अपने घर दुर्गापुर आ रहे थे। खखरियान के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई। हालांकि, सवार चालक स्वयं चेतराम ने अपनी जान तो बचा ली मगर गाड़ी को नहीं बचा सके। रात करीब दस बजे लोगों ने पीड़ित चेतराम की चिल्लाहट सुनी और घटनास्थल पर पहुंचे। मगर तब तक कार जल चुकी थी। इसकी पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी रिवालसर राम लोक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। लूज वायरिंग के चलते आग लगी है। लेकिन, इसमें कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed