फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नलवाड़ मेले में पशु छोडने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नलवाड़ मेले में पशु छोडने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 12 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नलवाड़ मेले में पशु छोडने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
नलवाड़ मेले में पशु छोड़े तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मेले में खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार अप्रैल से शुरू हो रहे देव और नलवाड़ मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके सफल आयोजन के लिए एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने मेला कमेटी प्रभारियों के साथ बैठक कर मेले के सफल आयोजन के लिए रणनीति बनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले में जहां साफ-सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, वहीं मेले में आने वाले बैल व्यापारियों का भी पंजीकरण किया जाएगा। पशुओं के लेन-देन का भी पूूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा। लावारिस बैल छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले देवी-देवताओं के देवलुओं के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। चार अप्रैल को माता शीतला परिसर पुराना धर्मपुर से शोभा यात्रा निकलेगी जो बाजार से होती हुई मेला ग्राउंड तक चलेगी। उन्होंने कहा कि मेले में वॉलीबाल, कबड्डी सहित कई खेलों का आयोजन किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम चार अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगे, जो पांच दिन तक चलेंगे। स्थानीय कलाकारों में मेले में अधिक मौका दिया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेले को सफल बनाने के लिए कमेटियों का गठन कर दिया है। उन्होंने सभी कमेटियों को अपने-अपने कार्य को सही तरीके से करने की हिदायतें दी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मेले के शुभारंभ और समापन के लिए मुख्य अतिथियों का चयन कर लिया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान ठाकर दास, सुशील कुमार, एएसआई विनोद कुमार समेत सहित सभी विभागों के अधिकारी और कमेटी के अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed