फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने मोहा सबका मन

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने मोहा सबका मन

Thu, 01 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने मोहा सबका मन
सुंदरनगर (मंडी)। यूनिवर्सल मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक नानक चंद ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पेश कर अतिथियों व अभिभावकों को अवगत करवाया। समारोह में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने कहा कि देश के विकास में शिक्षा का अहम योगदान है। जब तक नागरिक शिक्षित नहीं होंगे देश विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ पाएगा। उन्होंने बच्चों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 51 सौ रुपये की राशि प्रदान की। इसके साथ ही दो कंप्यूटर और चार पंखे बैंक की ओर से उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यातिथि ने स्कूल के प्रतिभाशाली और होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया। इनमेें आयुष, नंदिनी, संयोगिता, जिसान, सृष्टि, तनवी, फरहान, नताशा, पर्व, स्मृति, आलिया, तान्या, ईशा, वर्षा, सिमरन, रिहाना, शुभम, राहुल, आफरीन, अशफाक, मुश्ताक, आदिल, अभिषेक, शिवांश, राहुल कुमार, सूजल, रितिव और शुभम पटियाल को सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेवी अमर सिंह आजाद ने 51 सौ रुपये, ग्राम पंचायत डुगराई की प्रधान रीता देवी ने 1100 रुपये और शिक्षिका दीक्षा व वंदना ने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पांच सौ रुपये प्रदान किए। इस मौके पर कनैड पंचायत की पूर्व प्रधान रमा देवी व समाजसेवी विशन दास भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed