फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ममलेश्वर, सोमेश्वर में मनाई बूढ़ी दिवाली

ममलेश्वर, सोमेश्वर में मनाई बूढ़ी दिवाली

Fri, 07 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ममलेश्वर, सोमेश्वर में मनाई बूढ़ी दिवाली
करसोग (मंडी)। दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को पूरे भारत में मनाई जाती है, लेकिन करसोग के ममलेश्वर महादेव और सोमेश्वर में दिवाली एक महीने बाद मनाई जाती है। इसे यहां पर बूढ़ी दिवाली कहा जाता है। ममलेश्वर में यह पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वीरवार रात यहां पर पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए सैकडों श्रद्धालुओं ने एकत्रित होकर यह पर्व मनाया और सभी की सुख समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पर्व का आगाज देव अल्याड़ी के कारदारों और देव गूरों के पहुंचने के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने हाथों में मशाल लेकर दिवाली हो दिवाली बोलकर वाद्य यंत्रों की धुनों पर पारंपरिक गायन किया। इसके चलते यहां ममेल नगरी भक्तिमय हो गई। महादेव मंदिर के प्रांगण में एक विशाल धूना जलाया गया। इस धूने के चारों तरफ देव रथों का नृत्य करवाया गया। श्रद्घालुओं ने भी धूने के चारों तरफ नाचते हुए एक दूसरे से खुशी का इजहार किया। देव गूरों ने दहकते अगारों पर चलकर क्षेत्र और जनता की सुख समृद्धि की भविष्यवाणी की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हाथों में मशाल लेकर देवगूरों के साथ ममेल नगरी की परिक्रमा की। शुक्रवार को ममलेश्वर में एक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed