फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नाइन स्टार ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप

नाइन स्टार ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप

Sun, 11 Nov 2018 10:46 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
नाइन स्टार ने जीती क्रिकेट चैंपियनशिप
संधोल (मंडी)। संधोल स्कूल में आयोजित चम्याल एवं भनवाल ब्रदर क्रिकेट ट्रॉफी का रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें एलजी घनाला को हराकर कांगड़ा जिला की नाइन स्टार की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में क्षेत्र और आसपास के जिले की 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के दौरान मुख्यातिथि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया। इससे पहले पहला सेमीफाइनल नंगल क्लब और एलजी घनाला के बीच हुआ। इसमें एलजी घनाला ने 7 रन से नंगल क्लब को हराया। दूसरा सेमीफाइनल नाइन स्टार और धांसू क्लब के बीच में खेला गया। इसमें नाइन स्टार ने 21 रन से मैच अपने नाम किया। फाइनल का रोमांचक मैच नाइन स्टार और एलजी के बीच हुआ, जिसमें नाइन स्टार ने 24 रन से जीत हासिल की। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ दि मैच नाइन स्टार के अजय कुमार रहे जबकि बेहतरीन बॉलर भी अजय ही रहे। इस मौके पर स्थानीय जिला परिषद सदस्य कश्मीर सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष सुमन सकलानी एवं अधिशासी अभियंता विद्युत सुनील चंदेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed