{"_id":"5b40e8b94f1c1bc5248b50c7","slug":"161530980537-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर के गनी पहलवान ने जीता दियारगी का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर के गनी पहलवान ने जीता दियारगी का दंगल
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर के गनी ने जीता दियारगी का दंगल
कुश्ती प्रतियोगिता में 500 पहलवानों ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। नाचन क्षेत्र की हाटेश्वरी छिंज कमेटी ने दियारगी में दंगल का आयोजन किया। दंगल में अधिशासी अभियंता बीबीएमबी प्रबंधन उमेश नायक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
दंगल की छोटी माली के विजेता अजय लोहारा और उपविजेता दीपक वणी रहे। बड़ी माली के लिए फाइनल मुकाबला रविंद्र दिल्ली और गनी पहलवान होशियारपुर के बीच हुआ। इस मुकाबले गनी ने रविंद्र को पछाड़कर दंगल अपने नाम किया। कुश्ती में करीब 500 पहलवानों ने दमखम दिखाया। कुश्ती के आरंभ से पहले शोभायात्रा निकाली गई, जिसकी अगुवाई आयोजक कमेटी के प्रधान कृष्ण कौशल ने की। छोटी माली के विजेता अजय लोहारा को 11, 500 और गुर्ज तथा उपविजेता दीपक बणी को 9500 रुपये दिए गए। बड़ी माली के विजेता गनी होशियारपुर को 21000 रुपये के साथ गुर्ज प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता रविंद्र दिल्ली को 17000 रुपये की नगद राशि दंगल के मुख्य अतिथि नमेश नायक द्वारा प्रदान की गई। इस शुभ अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान तुलसी देवी, उपप्रधान राकेश कौशल, लाल सिंह कौशल, आयोजक कमेटी के प्रधान कृष्ण कौशल, उप प्रधान यादविंद्र कौशल, महासचिव शिव लाल कौशल, कोषाध्यक्ष, राजकपुर, प्रेस सचिव मनोज कौशल, राजेंद्र कुमार, गंगा राम, अशोक कुमार, भगत राम, प्रदेश रैफरी गोपाल सिंह, पहलवान संत राम कौशल, मुनी लाल कुशल, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।