फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकारी डिपुओं से कभी दालें, तेल तो कभी चीनी गायब

सरकारी डिपुओं से कभी दालें, तेल तो कभी चीनी गायब

Sat, 16 Jun 2018 10:51 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
सरकारी डिपुओं से कभी दालें, तेल तो कभी चीनी गायब
रिवालसर (मंडी)। करीब छह माह से सरकारी डिपुओं के सस्ते राशन में कभी दालें, तेल तो कभी चीनी नहीं मिल रही है। इसके चलते लोगों को महंगे दामों पर चीनी, दालें और तेल दुकानों से खरीदना पड़ रहा है। इसकी सबसे अधिक मार गरीब जनता पर पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकारी अनुदान पर मिलने वाले राशन की व्यवस्था गत कई महीनों से पूरी तरह चरमरा गई है। लोग चीनी और कभी तेल के लिए डिपुओं के बार-बार चक्कर काटने को मजबूर हैं। डिपुओं में चीनी व खाद्य तेल न मिलने के कारण लोगों में खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ रोष है। बल्ह क्षेत्र के पवन शर्मा, दूनी चंद, विद्या सागर, रेखा, अनिता, सुमन, यदोपति, नरेश, रीना सहित दर्जनों उपभोक्ताओं का कहना है कि राशन के डिपुओं में कभी दालें नहीं तो कभी तेल व चीनी नहीं मिल रही है। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से खाद्य पदार्थों की नियमित आपूर्ति करने की मांग की है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कि पीछे से इन खाद्य वस्तुओं की समय पर आपूर्ति न होने के कारण यह समस्या आई है। विभाग सुचारु रूप से आपूर्ति करने की व्यवस्था करने का प्रयत्न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed