फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   फील्ड में जाने वाले अधिकारियों को दी जाए सुरक्षा

फील्ड में जाने वाले अधिकारियों को दी जाए सुरक्षा

Thu, 03 May 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
फील्ड में  जाने वाले अधिकारियों को दी जाए सुरक्षा
मंडी। कसौली में हुई महिला अधिकारी की हत्या के बाद फील्ड में जाने वाले अधिकारियों को भी अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। हिमाचल कनिष्ठ अभियंता संघ ने घटना की निंदा करते हुए सरकार से फील्ड अफसरों को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है। संघ के महासचिव रविंद्र शर्मा ने कहा कि कसौली में हुए गोलीकांड में ड्यूटी के समय महिला अधिकारी की हत्या और लोनिवि के कर्मचारी के घायल होने की संघ निंदा करता है और सरकार से मांग करता है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस दौरान जो भी अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षा के लिए तैनात थे उनके खिलाफ भी सरकार कड़ी कार्रवाई करे। संघ का कहना है कि फील्ड में तैनात कर्मचारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हिमाचल लोनिवि में भी फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के साथ लोग बदसलूकी से पेश आते हैं। इससे फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को अपना कर्तव्य का निर्वहन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश महासचिव रविंद्र शर्मा, उपप्रधान सुखविंदर सिंह, गोविंद ठाकुर, सुरेश शर्मा, पुरुषोत्तम पराशर, ईश्वर चंद शर्मा, वित्त सचिव राजीव चौहान और विभिन्न पदाधिकारियों में छवींद्र कुमार, विजय चौधरी, संजय शर्मा, राजेश कुमार, रविंद्र सिंह, रवि भूषण सहित कई अभियंताओं ने सरकार से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए और फील्ड में जाने वाले अधिकारियों को पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed