{"_id":"5a66148e4f1c1b82268b5c1b","slug":"161516639374-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप मंडी को 29 को मिलेगा नया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप मंडी को 29 को मिलेगा नया चेहरा
Updated Mon, 22 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी।
विज्ञापन
जिले के सबसे बड़े नगर निकाय नगर परिषद मंडी को 29 जनवरी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। एसडीएम सदर मदन कुमार ने अधिसूचना जारी कर दी है। निर्वाचन से ठीक सात दिन पहले और शिमला लौटने से पहले सीएम जयराम ठाकुर ने परिधि गृह मंडी में पार्षदों से बैठक कर दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर शहर का विकास करने की राय दी। सोमवार सुबह नगर पार्षदों के साथ नाश्ता करने के बाद उन्होंने नगर पार्षदों से नए अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर आपसी सहमति से चयन करने की बात कही। 29 जनवरी को नप मंडी के नए अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। इसे लेकर अंदरखाते पार्षदों में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सुमन ठाकुर के लिए लगभग सहमति बन गई है। सुमन ठाकुर को सीएम का विश्वासपात्र माना जाता है। संगठन में उनकी पकड़ से उनकी ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित है। अब सीएम जयराम ठाकुर भी निर्वाचन से ठीक सात दिन पहले अध्यक्ष का सर्वसम्मति से ही चुनाव करने की राय पार्षदों को दे गए हैं।
...
सर्वसम्मति न होने पर बहुमत करना होगा साबित : एसडीएम
एसडीएम सदर मदन कुमार ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा के इस्तीफे के बाद नप अध्यक्ष कुर्सी खाली हो गई है। 29 जनवरी को नए अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। यदि पार्षदों में सर्वसम्मति नहीं बनती है तो बहुमत साबित कर नए अध्यक्ष का निर्वाचन होग्रा।
विज्ञापन
000