{"_id":"5d1f86628ebc3e3cc057b899","slug":"15623470815-mandi-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में रसोई गैस सिलिंडर में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में रसोई गैस सिलिंडर में भड़की आग
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मुख्य बाजार में स्थित एक बहुमंजिला इमारत की दूसरी मंजिल के कमरे में रखे रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय युवाओं की सूझबूझ से आग पर काबू पाया। घटना के वक्त कमरे में तीन लोग मौजूद थे। अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो भवन राख होने के साथ-साथ जानी नुकसान भी हो सकता था।
दमकल विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बस अड्डे के साथ लगती एक बहुमंजिला इमारत में यह घटना घटी। दूसरी मंजिल पर किराये के कमरे में रह रहा प्रवासी परिवार रसोई गैस पर खाना बना रहा था तभी गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग फैलते हुए कमरे में मौजूद कपड़े और बिस्तर में भी लग गई। कमरे में तीन लोग थे। तीनों चीखने चिल्लाने लगे। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनते ही पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना दमकल विभाग को भी दी गई और आग पर काबू पाया गया। किरायेदार गिरीश ने बताया कि गैस सिलिंडर में अचानक आग लग जाने से कमरे में आग लग गई। आग से उनके बिस्तर और कपड़े भी जल गए हैं। उधर, इस बारे में दमकल केंद्र के प्रभारी शेर सिंह सकलानी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया है।
000