फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में पुलिस भर्ती 20 से, 174 पद भरे जाएंगे

मंडी में पुलिस भर्ती 20 से, 174 पद भरे जाएंगे

Sat, 15 Jun 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
मंडी में पुलिस भर्ती 20 से, 174 पद भरे जाएंगे
मंडी। जिले में पुलिस विभाग में 174 पद भरे जाएंगे। पुरुष कांस्टेबल के 115, चालक के 24 और महिला कांस्टेबल के 35 पदों को भरने के लिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा पड्डल मैदान में 20 से 29 जून तक चलेगी। यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 6 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों और अभ्यर्थियों को आवेदन के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर लघु संदेश और ई-मेल से सूचित किया जाएगा। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी अपनी भर्ती की तिथि जानने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की वेबसाइट को देखें। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के लिए उपरोक्त एडमिट कार्ड की प्रतिलिपि साथ लाना जरूरी है।
विज्ञापन

..
बिचौलियों और दलालों से सावधान
अभ्यर्थी रोजगार या पुलिस में भर्ती करवाने के प्रलोभन देने वाले बिचौलियों/दलालों से सावधान रहें। पुलिस ने ऐसे बिचौलियों और दलालों पर शिकंजा कसने के लिए तैयारी की है। यदि अभ्यर्थी या उनके परिजनों को इस संदर्भ में कोई फोन काल आए तो वह तुरंत पुलिस अधीक्षक कार्यालय कंट्रोल रूम में नं 01905-223374 या 01905-222470 पर सूचित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
किस रोल नंबर की कब भर्ती
20 जून को 47 से 14167 तक, 21 जून को 17599 से 46595, 22 जून को 46606 से 83628, 23 जून को 83638 से 100714 तक महिला अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। उसी दिन 11 से 8515 तक पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। 24 जून को 8586 से 23870, 25 जून 25877 से 37686, 26 जून 37719 से 51163, 27 जून 51186 से 68941, 28 जून 68952 से 86900 व 29 जून को 86903 से 100800 तक पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। उसी दिन 608 से 100184 तक पुरुष चालक अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed