{"_id":"5d051e288ebc3e01e662684c","slug":"15606164771-mandi-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरूनाग जाने वाले श्रद्धालु रोहांडा के जाम से हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरूनाग जाने वाले श्रद्धालु रोहांडा के जाम से हुए परेशान
विज्ञापन
चैलचौक (मंडी)। बड़ादेव कमरूनाग के सरानाहुली मेले में भाग लेने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को जाम से परेशान होना पड़ा। रोहांडा में शनिवार सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक भारी जाम लगा। इससे बसों और अन्य वाहनों में सवार यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घीड़ी-चुहन्नी से लेकर रोहांडा तक सड़क के दोनों किनारे में वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम से निगम की अनेक बसें निर्धारित समय से काफी देर बाद गंतव्य स्थानों पर पहुंची। रोहांडा में पार्किंग के लिए वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस को जाम खुलवाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। प्रचंड गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को पीने के पानी के लिए खूब तड़पना पड़ा।
रोहांडा में पेयजल का उचित प्रबंध न होने के कारण जाम में फंसे लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। रोहांडा पंचायत के प्रधान देवेंद्र शर्मा और समाज सेवक अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह देव कमरूनाग के सरानाहुली मेले में जाने वाले यात्रियों के वाहनों की बाढ़ आने से घंटों जाम लगा रहा। उधर, मन्डोगलु-कमरूनाग वाया फंगयार सड़क, धंग्यारा, सरोआ, जहल से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। समूची कमरूघाटी देव कमरूनाग के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। उधर, एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि रोहांडा में बीच-बीच में जाम लगा है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से जाम खोलकर यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी। कहा कि रोहांडा में पार्किंग की वजह से दिक्कत आई है।
विज्ञापन
00000