{"_id":"5d051e258ebc3e01e6626849","slug":"15606164738-mandi-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी आईटीआई आईये, स्टाफ भर देगा ऑनलाइन एडमिशन फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी आईटीआई आईये, स्टाफ भर देगा ऑनलाइन एडमिशन फार्म
विज्ञापन
मंडी। जमा दो करने के बाद तकनीकी शिक्षा की ओर रुख करके आईटीआई में दाखिला लेने वाले हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। 20 जुलाई से शुरू हो रही ऑनलाइन एडमिशन के आवेदन के लिए छात्रों को सायबर कैफे या यहां वहां धक्के खाने की जरूरत नहीं।
बस आपको दस्तावेजों के साथ मंडी आईटीआई आना होगा। यहां गाइडेंस केंद्र में प्रशिक्षित स्टाफ के हाथों आपका ऑनलाइन एडमिशन का आवेदन दस्तावेजों के साथ भरा जाएगा। आईटीआई में अब एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी (ग्रेड -ए ) के प्रधानाचार्य इंजीनियर शिवेंद्र डोगर ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में कुछ व्यवसायों में डुअल सिस्टम ट्रेनिंग के अंतर्गत भी कोर्स कराए जाएंगे, जिसमें फिटर, टर्नर, कारपेंटर, वेल्डर ट्रेडज हैं, जिनमें इस बार दाखिला दिया जाएगा।
...
25 अगस्त तक चलेगी एडमिशन प्रक्रिया
ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का प्रथम चरण 20 जून से 14 जुलाई 2019 तक चलेगा। सीटों का आवंटन 22 जुलाई को होगा। सीटें आवंटित होने के बाद 27 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। दूसरे चरण के लिए 28 जुलाई को खाली सीटों को दर्शाया जाएगा। उसके बाद 5 अगस्त को सीटों का आवंटन होगा। 8 अगस्त तक प्रवेश लेना होगा। इसके बाद 9 अगस्त को भी खाली सीटें दर्शाई जाएंगी। इसके लिए 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। तृतीय चरण की सीटों का आवंटन 21 अगस्त को होगा। 25 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
यह साथ लाना होगा
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। इसमें मैट्रिक का प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, केटेगरी प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट, एनसीसी सर्टिफिकेट, ओबीसी सर्टिफिकेट, तथा आधार कार्ड, शिक्षा प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एटीएम कार्ड लाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई मंडी में 01905-235544 पर संपर्क करें।
.
किस ट्रेड में कितनी सीटें
इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 42 सीटें, फिटर में 63, टर्नर में 32, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग 26 सीटें, बेल्डर 63 सीटें, कारपेंटर 26 सीटें, सर्वेयर 52 सीटें, ड्रॉफ्ट्समैन सिविल 21 सीटें, सीएचएनएम 52 सीटें, स्विंग टेक्नोलॉजी 42 सीटें होंगी। इसके साथ ही होटल मैनेजमेंट से संबंधित फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट में 52 सीटें तथा फूड प्रोडक्शन (जनरल) में 52 सीटें, फूड बेवरेजेस एंड असिस्टेंट सर्विसिस में 42 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
000