{"_id":"5d051c458ebc3e247e2b4b5a","slug":"156061599315-mandi-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको टूरिज्म से जुड़ेगी पराशर ऋषि की तपोस्थली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको टूरिज्म से जुड़ेगी पराशर ऋषि की तपोस्थली
विज्ञापन
मंडी। वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि पराशर ऋषि की तपोस्थली को ईको टूरिज्म गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए वन विभाग 2.19 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाएगा।
जहां-जहां भी भूमि कटाव की आशंका है, उस क्षेत्र को भी संरक्षित किया जाएगा। इस तपोस्थली को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए भविष्य में इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने का प्रयास भी किया जाएगा। मंडी से पराशर झील के लिए सुबह के अतिरिक्त शाम के समय भी बस सेवा चलाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त यहां के लिए कुल्लू-भुंतर से भी बस चलाने का आश्वासन दिया। गोविंद ठाकुर ने शनिवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरानाहुली मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने तपोस्थली की पवित्रता बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग का आग्रह किया। कहा कि इस क्षेत्र में विकास के लिए एशियन विकास बैंक के सहयोग से पैसा मुहैया करवाया जा रहा है। यहां पर साहसिक पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं, जिनका पूरा दोहन किया जाएगा। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक को इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग और स्कीइंग जैसी साहसिक पर्यटन गतिविधियों की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा गया है। पर्यटन बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
................
मेला कमेटी को दिए 50 हजार रुपये
गोविंद ठाकुर ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस पहले वन मंत्री ने धर्मपत्नी रजनी ठाकुर के साथ पराशर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष पूर्णचंद ठाकुर, ग्राम पंचायत सेगली के प्रधान हरि सिंह, देव कमेटी के प्रधान बलबीर ठाकुर, अरण्यपाल उपासना पटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
000