{"_id":"5ceeb91abdec22073964ff94","slug":"1559148873121000-1-mandi-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार डिफाल्टरों ने नहीं चुकाया पानी का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार डिफाल्टरों ने नहीं चुकाया पानी का बिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। करसोग आईपीएच डिवीजन के तहत पड़ने वाले चार उपमंडलों में एक हजार से अधिक डिफाल्टरों ने एक करोड़ के करीब पानी के बिलों का भुगतान नहीं किया है। इन डिफाल्टरों से कोटलु, करसोग, चुराग और निहारी उपमंडलों में 22 से 26 लाख का भुगतान वसूलना बाकी है। इन उपमंडलों में कई डिफाल्टर तो ऐसे हैं जिन पर 10 हजार से लेकर 50 रुपये तक की देनदारी है। ये लोग पिछले कई सालों से बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। हालांकि, आईपीएच विभाग ऐसे लोगों को पहले भी नोटिस जारी कर चुका है लेकिन इसके बावजूद ये पानी के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसको देखते हुए आईपीएच विभाग ने सभी उपमंडलों से ऐसे डिफाल्टरों की सूची मांगकर स्थायी तौर पर पानी का कनेक्शन काटने की कवायद शुरू कर दी है।
कहां कितना भुगतान
करसोग सब डिवीजन की बात करें तो अकेले यहां उपभोक्ताओं ने 24 लाख का भुगतान नहीं किया है। आईपीएच करसोग डिवीजन के अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी का कहना है कि करसोग के तहत चार उपमंडल हैं, जहां निजी कनेक्शन उपभोक्ताओं के पास काफी एरियर इकट्ठा हो गया है। किसी के पास 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार इस तरह से एक सब डिवीजन में करीब 25 और 26 लाख किसी में 22 और 24 लाख का भुगतान अटका है। इन सबको बिल जमा करने के नोटिस दिए गए हैं। अगर अब भी बिल जमा नहीं किया जाता है तो फाइनल नोटिस देकर कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कोटलु खुला नया सब डिवीजन
कोटलु को छोड़कर करसोग, निहारी और चुराग सब डिवीजन में घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 15 हजार के करीब है। इसमें करसोग 5,397, चुराग 5,368 और निहारी सब डिवीजन में 4035 उपभोक्ता हैं। कोटलु सब डिवीजन अभी नया खुला है। इन सब डिवीजनों में ऐसे भी उपभोक्ता हैं, जो नियमित तौर पर अपना बिल जमा करवा रहे हैं। इस तरह डिफाल्टरों से बिल न वसूले जाने पर ये उपभोक्ता भी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अगर आईपीएच विभाग सभी डिफाल्टरों पर कड़ी कार्रवाई करता है तो विभाग के पास करीब 1 करोड़ राशि एकत्रित हो सकती है। इस पैसे से विभाग नई लाइन बिछा सकता है, जिससे कई लोगों को बड़ी सुविधा मिल सकती है।