फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मेला ग्राउंड से कारोबारियों को खदेडने का अभियान शुरु

मेला ग्राउंड से कारोबारियों को खदेडने का अभियान शुरु

Mon, 29 Apr 2019 10:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
मेला ग्राउंड से कारोबारियों को खदेडने का अभियान शुरु
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेले के दौरान मेला ग्राउंड में स्थापित अस्थायी दुकानों को हटाने का अभियान मेला कमेटी ने शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह तहसीलदार उमेश शर्मा, एसएचओ गुरबचन सिंह, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा दलबल के साथ जवाहर पार्क में पहुंचे और दुकानों को बंद करवाना शुरू करवाया। इसके बाद कारोबारियों में हड़कंप मच गया और वे आननफानन में अपना सामान समेटने लगे। गौरतलब है कि राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेला समाप्त हुए 15 दिन हो गए हैं लेकिन, मेला ग्राउंड से व्यापारियों ने अभी तक दुकानें नहीं हटाई हैं। प्रशासन की ओर से मेला ग्राउंड को खाली करने के लिए 25 अप्रैल तक का समय दिया गया था लेकिन प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए दुकानदार मेला ग्राउंड में ही डटे रहे। इसके बाद मेला कमेटी के अध्यक्ष और एसडीएम डॉ. अमित शर्मा के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने सोमवार सुबह से मेला ग्राउंड खाली करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जो दुकानदार मैदान से अपनी दुकानें नहीं हटाएगा, उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा। मेला कमेटी की अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार ने बताया कि जो अपना सामान नहीं उठाएगा, उसका सामान जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed