{"_id":"5b61e8fc4f1c1b61508b68a0","slug":"151533143292-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरढ़ में कीचड़ में फंसी वैन, स्कूल नहीं पहुंच पाए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरढ़ में कीचड़ में फंसी वैन, स्कूल नहीं पहुंच पाए विद्यार्थी
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर(मंडी)। बल्ह उपमंडल की सिध्याणी-पाथा-घियुंधार-रिवालसर सड़क पर बुधवार को सेरढ़ के पास स्कूल वैन के फंसने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। यहां पर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को निकाला जा सका लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बारिश से सड़क पर पानी आने से सड़क दलदल में तबदील हो चुकी थी। जिस कारण यह वैन यहां पर फंस गई। इससे सड़क पर घंटों लंबा जाम लग गया।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह लंबे अरसे से खस्ताहाल है। सड़क पर वाहन चलाना जान के जोखिम से कम नहीं है। हल्की सी बरसात होने पर भी यह सड़क कई जगहों पर तालाब में तबदील हो जाती है। जिस के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को यहां पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल सड़क के कारण बुधवार सुबह लोगों व स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रिवालसर से करीब एक किमी दूर अपर सेरढ़ के पास सड़क पर दलदल होने के कारण स्कूल वैन फंस गई। जिससे घंटों यहां पर जाम लगा रहा। इस कारण छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के पहले दिन ही विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच सके। ग्रामीणों तरसेम, खेम, आनंद ने कहा कि इस सड़क के निर्माण को पैसा स्वीकृत हो चुका है। विभाग कार्य को सही तरीके से नहीं कर रहा है। इस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल रिवालसर के सहायक अभियंता जितेश शर्मा का कहना है कि भूस्खलन की वजह सें सड़क पर यातायात दिक्कतें पेश आ रही हैं। इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।