फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मनरेगा में काम कर रही महिलाओं पर रंगड़ों का हमला, पंद्रह घायल, आठ अस्पताल में भर्ती

मनरेगा में काम कर रही महिलाओं पर रंगड़ों का हमला, पंद्रह घायल, आठ अस्पताल में भर्ती

Sat, 07 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा में काम कर रही महिलाओं पर रंगड़ों का हमला, पंद्रह घायल, आठ अस्पताल में भर्ती
मनरेगा में काम कर रहीं महिलाओं
विज्ञापन

रंगड़ों का हमला, पंद्रह लोग घायल
सात महिलाएं और एक बुजुर्ग जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती
गांव से स्कूल तक सड़क के निर्माण में लगी थी लेबर, आसपास के लोग भी आए चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर (मंडी )। कोलंग पंचायत में शनिवार को मनरेगा में काम कर रही लेबर पर रंगड़ों ने हमला कर दिया, इसमें पंद्रह लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक बुजुर्ग और 7 महिलाओं को उपचार कि लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोलंग गांव में स्कूल से सड़क तक निर्माणाधीन रास्ते के कार्य में मनरेगा के तहत लगी ग्रामीण महिलाएं जब काम कर रही थी। तो अचानक कहीं से रंगड़ों के बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस कारण 7 महिलाएं घायल हो गईं। इस बीच वहां से गुजर रहा 80 वर्षीय तेज मल भी रंगड़ों का शिकार बन गया। इसके अलावा आसपास के करीब आठ लोगों को भी चोटें लगी हैं। रंगड़ों के हमले गंभीर घायल कोलंग गांव की बबीता (26), कौशल्या(60), शीला देवी (50), संतोषी देवी(27), शीला देवी (40), ज्ञानी देवी (40), और जुध्या(60) वर्ष को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जोगेंद्रनगर सिविल अस्पताल के डॉक्टर नीलम सूद ने बताया कि अस्पताल में सात महिलाएं और एक बुजुर्ग उपचाराधीन हैं और सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed