{"_id":"5a897ffb4f1c1b8e238b945b","slug":"151518960635-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर लगता रहा जाम, बसों में घंटों तक खड़े रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर लगता रहा जाम, बसों में घंटों तक खड़े रहे लोग
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो से पांच किलोमीटर सफर को भी लग गए घंटों
महाशिवरात्रि महोत्सव मेें जाम से निपटने के दावे फेल
दिनभर लगता रहा जाम, बसों में घंटों तक खड़े रहे लोग
खुद को कोसते रहे गए दूर-दूर से मेला देखने आए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद महाशिवरात्रि महोत्सव मेें जाम की समस्या पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। रविवार को मंडी-कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर दिनभर जाम की स्थिति रही। भ्यूली से लेकर पुलघराट तक जाम बार-बार लगता रहा। इस दौरान करीब 3 किलोमीटर क्षेत्र में हजारों वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। दूर-दूर से शिवरात्रि मेले को देखने के लिए आए लोग जाम में इस कद्र फंसे की उन्हें घंटों तक वाहनों में रहना पड़ा। लोगों को मेले तक पहुंचने और वापस घर जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह ही मेले को देखने के लिए अपने घरों से आने वाले लोगों को क्या पता था कि उन्हें 3 से 4 किलोमीटर सफर करने में ही घंटों लग जाएंगे। वहीं कई लोग बिना मेला देखे ही अपने घरों को वापस हो गए। इस दौरान बसों में भी कई लोगों को खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। महिलाओं, बच्चों और बूढ़ों को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन मालिकों में ओम प्रकाश, अमित कुमार, देशराज शर्मा, कर्मचंद, रूप लाल, नंदलाल, शिवराम, कृष्ण चंद और दूर-दूर से मेला देखने के लिए आए लोगों में अश्वनी, राम प्रकाश, उषा, राधा, बिमला, उमा, रेखा, सपना, संजय, अविनाश आदि ने बताया कि वह मेले देखने के लिए यहां पर आए थे, लेकिन जाम से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घर दूर होने के कारण हम ढंग से मेला नहीं देख पाए। गौर हो कि मेले में देश और प्रदेश के कोने-कोने से लोग यहां पर पहुंच रहे हैं। उधर, एसएचओ सदर सुनील ने बताया कि पुलिस यातायात को व्यवस्थित करने की पूरी कोशिश कर रही है। रविवार को मेले में लोगों की अधिक भीड़ उमड़ जाने के कारण जाम की समस्या आई है। कर्मचारी जाम न लगे इसके लिए दिन-रात लगे हुए हैं।