{"_id":"5a0332934f1c1ba7678ba3f2","slug":"151510158995-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक प्रत्रिका ममलेशा का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक प्रत्रिका ममलेशा का विमोचन
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। भारद्वाज शिक्षण संस्थान बीएड कॉलेज करसोग में वार्षिक पत्रिका ममलेशा का विधिवत अनावरण किया गया। जिसमें संस्थान के अध्यक्ष एमडी शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेे। इस दौरान संस्थान के प्रधान सचिव धर्मपाल चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से किया गया।
संस्थान के निदेशक प्रवीण मेहता ने कहा कि वास्तविक सौंदर्य हमारी भाषा, व्यवहार व आचरण से झलकती है। शिक्षक के लिए बहुत आवश्यक है कि वह शुद्ध आचरण व व्यवहार के साथ उचित भाषा एवं शब्दावली का प्रयोग करे। संस्थान के अध्यक्ष एमडी शर्मा ने प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों को पत्रिका के सफल प्रकाशन के लिए बधाई दी तथा प्रशिक्षु छात्रों को अपनी लेखन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। संस्थान के प्रधान सचिव धर्मपाल चौहान ने सभी प्रशिक्षुओं एवं अध्यापकों को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए पत्रिका के प्रकाशन की शुभकामनाएं दीं। पत्रिका के संपादक हरीश वर्मा ने समस्त प्रशिक्षुओं, अध्यापकों तथा प्रबंधन समिति का आभार जताया। जिन्होंने पत्रिका के सफल प्रकाशन में अपनी रचनाएं देकर तथा मार्गदर्शन करके अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग में सीमा ठाकुर, अंजना शर्मा, कांता ठाकुर, अचला कुमारी, संदीपा मेहता, मीनाक्षी ठाकुर, नताशा गुप्ता, बिमला और इंद्रा सहित संस्थान के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।