फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दो दिन में गैस न मिली तो करेंगे प्रदर्शन

दो दिन में गैस न मिली तो करेंगे प्रदर्शन

Mon, 06 Nov 2017 10:24 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
दो दिन में गैस न मिली तो करेंगे प्रदर्शन
gas cylender
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर पंचायत के बनवारकलां में पिछले पांच माह से गैस की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी कि अगर उन्हें तुरंत गैस की सप्लाई नहीं भेजी तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। ग्राम पंचायत धर्मपुर के प्रधान ठाकुर दास, सहित गांववासियों मोहन लाल, राकेश, सुरेश, संजय, गायत्री, रूमला, शीला, मीरा, सावित्री, रूमा, प्रवीण शर्मा, हंसराज, सतीश कुमार, रतन चंद आदि ने कहा कि पिछले पांच माह से उनके गांव में गैस की सप्लाई नहीं हुई है, जिस कारण गांववासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और चूल्हा जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। इस बारे में विभाग को कई बार लिखित और मौखिक रूप में सूचित किया गया, लेकिन विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। लोग प्रतिदिन खाली सिलेंडर सड़क के किनारे ले आते हैं और शाम को दोबारा खाली सिलेंडर को उठाकर घर ले जाना पड़ता है। इससे लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है और वह गैस के इंतजार में कोई कार्य भी नहीं कर पाते हैं। अगर दो दिनों के अंदर गैस की सप्लाई नहीं आती है तो लोग सड़कों पर उतरकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed