फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   150 buses leave with polling parties, travel wisely

Mandi News: 150 बसें पोलिंग पार्टियों को लेकर रवाना, सोच समझकर ही करें सफर

Mon, 25 May 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
150 buses leave with polling parties, travel wisely
चुनाव खत्म होने तक अधिकतर रूटों पर नहीं दौड़ेगी निगम की बसें
विज्ञापन

निगम की बसों में सफर करने वालों को खोजना होगा दूसरा विकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। परिवहन निगम की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को आगामी लगभग छह दिनों तक आवागमन के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है। पंचायती राज चुनाव में 150 बसों के अधिग्रहण के चलते इस अवधि में कई रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
मंडी जिला में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को पोलिंग पार्टियां परिवहन निगम की बसों के माध्यम से विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गईं। इनमें मंडी डिपो की 75 बसें, सुंदरनगर डिपो की 45, धर्मपुर डिपो की 20 तथा सरकाघाट डिपो की 10 बसें शामिल हैं। इसके अलावा उपमंडल स्तर से भी बसों की मांग की गई है।
विज्ञापन



उपमंडलवार बसों की मांग इस प्रकार है
सदर : 28 बसें
पद्धर: 15 बसें

बल्ह: 24 बसें

गोहर: 12 बसें

थुनाग: 10 बसें

बालीचौकी: 13 बसें

सुंदरनगर: 18 बसें

धर्मपुर: 20 बसें

सरकाघाट: 10 बसें
बाक्स
मंडी मंडल की कुल 217 बसें पंचायती राज चुनाव के लिए बुक की गई हैं। इनमें मंडी जिला की 150 बसें, कुल्लू की 46 बसें तथा केलांग डिपो की 21 बसें शामिल हैं। -उत्तम चंद, मंडलीय प्रबंधक, परिवहन निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed