{"_id":"62190cedda0fcc5ba71e33ac","slug":"15-thousand-reward-to-the-winner-in-the-half-marathon-mandi-news-sml400783593","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन विजेताओं को मिलेगा 15 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन विजेताओं को मिलेगा 15 हजार का इनाम
विज्ञापन
मंडी। जिला प्रशासन एवं अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला कमेटी की ओर से छह मार्च को सुबह 9:30 बजे से ओपन-हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेरी मंच से किया जाएगा। इसमें विजेताओं को मिलने वाले इनामों की घोषणा कर दी है।
विजेताओं को 15 हजार रुपये तक के इनाम प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों का पंजीकरण छह मार्च सुबह 7 बजे से शुरू किया जाएगा। पंजीकरण निशुल्क रहेगा। चिकित्सा परीक्षण भी सुबह सेरी मंच पर ही किया जाएगा। यह प्रतियोगिता यातायात जागरूकता, नशा निवारण और तंबाकू निषेध विषय पर आयोजित करवाई जा रही है।
प्रतियोगिता के इनामों में पुरुष वर्ग में 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में पहला इनाम 15 हजार रुपये, दूसरा इनाम 11 हजार, तीसरा इनाम 7 हजार और पांच सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 1500 रुपये की राशि दी जाएगी। महिला वर्ग 11 किलोमीटर में पहला इनाम 15 हजार, दूसरा 11 हजार, तीसरा 7 हजार और पांच सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 1500 रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, तीन किलोमीटर फन दौड़ में 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग में पहला इनाम 2100, दूसरा 1100, तीसरा 700 और तीन सांत्वना पुरस्कारों में दो-दो सौ की राशि दी जाएगी। ओपन दौड़ में आयु वर्ग 60 वर्ग से अधिक में पहला इनाम 21 सौ, दूसरा 11 सौ, तीसरा इनाम 7 सौ रुपये और तीन सांत्वना पुरस्कारों में दो-दो सौ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
महाशिवरात्रि मेला खेल कमेटी की अध्यक्ष एवं एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण-पत्र, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा तथा यह प्रतियोगिता केवल हिमाचल के स्थायी निवासियों के लिए ही आयोजित की जाएगी।