फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   148 new case

नेरचौक में हमीरपुर व कुल्लू के दो लोगों की कोरोना से मौत, मंडी में 148 पाजिटिव मामले

Fri, 27 Nov 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
148 new case
मंडी/सुंदरनगर/थुनाग। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार सुबह हमीरपुर और कुल्लू जिला के दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसकी पुष्टि नेरचौक मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जीवानंद चौहान ने की है। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिला के बंजार के मंगलौर क्षेत्र के 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है, जबकि हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला की भी कोरोना संक्रमण से मौत रिपोर्ट हुई है। उन्होंने बताया कि दोंनो ही मामलों में कोविड नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। वहीं, सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता, दो सहायक अभियंता समेत जिला भर में 148 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। सराज के थुनाग में एक साथ दर्जनों मामले आने के बाद थुनाग बाजार 28 और 29 नवंबर के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने थुनाग बाजार को कंटेनमेंट जोन बनाया है। वार्ड नंबर चार को बफर जोन में रखा गया है। वहीं, पधर में एसडीएम और तहसील कार्यालय अब सोमवार तक बंद रहेंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने से दोनों कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। शुक्रवार को एसपी मंडी की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है, जबकि वे दो सप्ताह से आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा 72 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीती है। मंडी में शुक्रवार को बल्ह में 50 के आसपास मामले आए हैं। जबकि सदर मंडी, धर्मपुर, सुंदरनगर, सरकाघाट और चच्योट से भी काफी केस आए हैं। जिले में अब कुल मामले 6316 हैं। एक्टिव केस 1486 और 77 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed