फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   145 CBSE schools to soon get Grade-1 Superintendents.

Mandi News: 145 सीबीएसई स्कूलों को जल्द मिलेंगे अधीक्षक ग्रेड-1

Mon, 20 Jul 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
145 CBSE schools to soon get Grade-1 Superintendents.
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

सरकार एक साथ 145 अधीक्षक ग्रेड-2 कर्मचारियों को कर सकती है पदोन्नत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश के 145 सीबीएसई स्कूलों में जल्द ही अधीक्षक ग्रेड-1 के पदों पर तैनाती का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके लिए सोमवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सीबीएसई स्कूलों में अधीक्षक ग्रेड-1 की नियुक्ति से संबंधित मामला कैबिनेट बैठक में रखा गया है। प्रदेश सरकार एक साथ 145 अधीक्षक ग्रेड-2 कर्मचारियों को पदोन्नति देकर अधीक्षक ग्रेड-1 के पद पर तैनात करने को हरी झंडी दे सकती है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मीडिया प्रभारी एवं हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के महासचिव मनीष गुलेरिया ने बताया कि यह उपलब्धि महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर के लंबे अनुभव, प्रयासों और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार एक साथ 145 अधीक्षक ग्रेड-2 कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों में अधीक्षक ग्रेड-1 के 145 पदों की स्वीकृति कर्मचारियों के हित में एक बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय उन्होंने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर के प्रयासों को दिया। गुलेरिया ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर अधीक्षक ग्रेड-2 तक के कर्मचारियों को जल्द पदोन्नति दिलाने के लिए भी महासंघ प्रयासरत है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कर्मचारियों की मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed