{"_id":"5c9bb003bdec2214492a907a","slug":"141553707011-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड्डल मैदान से व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड्डल मैदान से व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शिवरात्रि से पड्डल मैदान में डटे बाहरी कारोबारियों को दुकानें तुरंत हटाने के आदेश दिए गए हैं। नगर परिषद प्रशासन ने बुधवार को पड्डल मैदान खाली करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 25 तक शिवरात्रि मेला में आए कारोबारियों को दुकानें लगाने की स्वीकृति थी, लेकिन उसके बाद भी दुकानें न हटाने से नाराज कारोबारी सुबह उपायुक्त से मिले। उपायुक्त के निर्देशों के बाद नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी। नगर परिषद ने डोम और स्टाल में दी गई बिजली के कनेक्शन भी काट दिए हैं। इसके अलावा दुकानें न हटाने पर जुर्माने की गाज भी कारोबारियों पर गिर सकती है। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि 25 मार्च तक दुकानें लगाने का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद अगर पड्डल मैदान को खाली नहीं किया जाता है तो व्यापारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बाजार बंद की दी थी चेतावनी
व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महिंद्रू और महासचिव प्रशांत बहल ने कहा था कि अगर इन व्यापारियों को मैदान से नहीं हटाया गया तो वीरवार को सुबह 11 बजे बाजार बंद करके धरना-प्रदर्शन करने को चेताया था। इस दौरान सलाहकार पंकज कपूर, वरिष्ठ उपप्रधान जितेंद्र पूरी, सचिव मनीष दुग्गल और मीडिया सचिव रजनीश कपूर, हरमीत सिंह बिट्टू, ईश्वर सिंह, आशुतोष पाल, दिलीप सिंह, हितेश बिष्ट, नितिन भाटिया, सुभाष शर्मा, सुधांशु कपूर आदि उपस्थित रहे।
000