{"_id":"5c323079bdec2256ec3d09ba","slug":"141546793081-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में बंधक युवाओं की वापसी को विदेश मंत्रालय का खटखटाया दरवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में बंधक युवाओं की वापसी को विदेश मंत्रालय का खटखटाया दरवाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सऊदी अरब के शहर रियाद में बंधक जिला मंडी के 10 युवकों की वतन वापसी को लेकर
पीड़ित परिवारों ने पूर्व विधायक रूप सिंह ठाकुर की अगुवाई में विदेश मंत्रालय का दरवाजा खटखटाया है। एक महीना बीत जाने के बाद भी युवकों की वतन वापसी नहीं हो पाई है। इससे परिजन चिंतित हैं। बंधक श्याम लाल के परिजन मदन लाल और प्रेम सिंह के भाई सोनू ने कहा कि बंधकों के परिवारों ने सुंदरनगर के पूर्व विधायक रूप सिंह ठाकुर की अगुवाई में दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुख्य निजी सचिव सतीश चंद्र गुप्ता से भेंट की है। उन्होंने कहा कि रूप सिंह ठाकुर ने मामले को विदेश मंत्रालय तक प्रमुखता से पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि मुख्य निजी सचिव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बंधकों की एक सप्ताह में वतन वापसी का आश्वासन दिया है। पूर्व विधायक रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला मंडी के सऊदी अरब में फंसे 10 युवाओं की एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रिहाई नहीं हो पाई है। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि बंधकों के परिजनों के अनुसार युवाओं को सऊदी अरब जेल में रखा गया है। उन्होंने बंधकों और उनके परिजनों की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुख्य निजी सचिव सतीश चंद्र गुप्ता से इस संबंध में बात की है। निजी सचिव ने बंधकों की घर वापसी को लेकर गहन चिंतन कर एक सप्ताह में कोई सकारात्मक नतीजा निकालने का आश्वासन दिया है।
000