{"_id":"5c23ac6fbdec2256d22f7a84","slug":"141545841775-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यातिथि से पुरस्कार पाकर चहके होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यातिथि से पुरस्कार पाकर चहके होनहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के मेधावी नवाजे
वार्षिक समारोह में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल निहरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा सुशील पुंडीर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन प्रकाश चंद बंसल ने मुख्य अतिथि और अन्य गण्यमान्य लोगों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने नशा और नकल से भी बच्चों को दूर रहने की प्रेरणा दी। चेयरमैन प्रकाश चंद ने बताया पहले स्कूल दसवीं कक्षा तक था, लेकिन अगले सत्र से जमा दो तक की कक्षाएं चलेंगी और इसमें विज्ञान, कला व वाणिज्य की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। वहीं, पहली से पांचवीं तक बच्चों को स्मार्ट कक्षाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिसमें बिना बैग के ही बच्चों को स्कूल में पढ़ाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया। सम्मान पाने वालों में विकास, सूरज, अदिति, देवेंद्र कुमार, सेहज, सूर्यांश, तेजस, निवेदिता, रिदमा, नमन, कुमद, रिदिमा, आमन्या, स्वास्तिक, स्मृति, स्नेहा, गीतांजली, शिवांश, गरेसिया, मुस्कान, आदित्य, अक्षिता, पार्थव, हुसन, सोनाली, परिणिता, लता, जिस्टा, नवेदिता, नमन, शिवांश, दुष्यत, देवांश, आदित्य कुमार, ध्रुव, अक्षत, जितेंद्र, वैभव, सोनाली, गरिशमा, सुप्रिया, मोहित, इशिता, हिमाचली, लक्ष्य, इशा, मोक्ष, तान्य, नवेदिता कुमारी, यशवंत, तेजस, डेविड, पुष्कर, विनीत, अक्षत कुमार, अन्नया, साक्षी, पार्थिव, नीरज, गुंजन, महेंद्र, साहिल, पंकज, कार्तिक और कनिका शामिल रहे। इस मौके पर डा. विशाल सूद, इंद्र सिंह,भगवती देवी, प्रवीण ठाकुर, धनी राम, बनती देवी, सीआर बंसल, लाल मन, हेमराज, पंकज कुमार, रतन लाल, मनी राम, कमल, दिलाराम, दर्शन लाल और नरेश कुमार सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।