{"_id":"5bb25bb4867a5570f257bbfe","slug":"141538415540-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोर गयातसल प्रार्थना भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोर गयातसल प्रार्थना भवन का लोकार्पण
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। लीली तिब्बतियन विलेज वेलफेयर संस्था के इंडोर गयातसल प्रार्थना भवन का सोमवार को लोकार्पण किया गया। निर्वासित तिब्बत सरकार के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, गृह मंत्री और भारत तिब्बत मैत्री संस्था के अध्यक्ष पंकज जम्वाल इस अवसर पर विशेष रूप से की उपस्थित थे। भारत तिब्बत मैत्री संस्था के अध्यक्ष पंकज जम्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार तिब्बती समुदाय की की समस्याओं का प्राथमिकता से निवारण करती है। उन्होंने कहा कि भारत एवं तिब्बती समुदाय के मध्य मित्रता की नींव और मजबूत होनी चाहिए। मुख्यातिथि ने तिब्बतियन लोक संस्कृति से जुड़ी चित्रकला और हस्तशिल्प पर आधारित वर्कशाप का अवलोकन भी किया।
समारोह में निर्वासित तिब्बत सरकार के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, गृह मंत्री और लीली तिब्बतियन विलेज वैलफेयर संस्था के अध्यक्ष ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस मौके पर भारत तिब्बत मैत्री संघ के महासचिव विकास सूद, माउंट मोर्या स्कूल के निदेशक मनोज ठाकुर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनु शर्मा, स्थानीय डिवीजन के चेयरमैन छेरिंग दोरजे, सोनी राणा और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।