{"_id":"5b575be84f1c1b4e748b6c5c","slug":"141532451816-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पहले बना डंगा ढहा, बस फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पहले बना डंगा ढहा, बस फंसी
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र के भनवाड़-बोबर मार्ग पर सोमवार रात तेज बारिश के कारण दो दिन पहले लगाया गया डंगा ढह गया। इससे मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। इस कारण एचआरटीसी की बस भी फंस गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डंगे का निर्माण एक-दो दिन पूर्व ही पूरा हुआ था। सोमवार रात भारी बारिश होने से डंगा ढह गया। डंगे के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
भनवाड़ पंचायत के प्रधान अमरु राम ने बताया कि डंगे के ढहने से बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग बहाल करने की मांग उठाई है। क्षेत्र के समाजसेवी परस राम ने बताया कि डंगे के निर्माण के दौरान लोनिवि के अधिकारी कभी भी मौके पर नहीं आए। इससे ठेकेदार ने गुणवत्ता को ताक पर रख दिया। इसके कारण ही डंगा ढह गया। उन्होंने बताया कि सेंट मेरी स्कूल से भनवाड़-बोबर तकसड़क किनारे बनी नालियां भी मिट्टी से भर गई हैं। इसके कारण बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। उन्होंने इन नालियों की साफ सफाई करवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देवी सिंह ने कहा कि डंगा ढहने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
000