{"_id":"5b3ba6844f1c1b90288b4632","slug":"141530635908-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटोड़ में महीने में चार दिन दी जा रही पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटोड़ में महीने में चार दिन दी जा रही पानी की सप्लाई
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लडभड़ोल (मंडी)। ऊटपुर पंचायत के घटोड़ गांव के लोगों को बरसात में भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को दूर-दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग उन्हें एक माह में सिर्फ चार दिन ही पानी दे रहा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी है कि अगर दस दिन के भीतर पानी की आपूर्ति नियमित नहीं की गई तो गांववासी विभाग के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
घटोड़ के दुर्गा दास, कैप्टन मेहर चंद, कैप्टन दलीप सिंह, नरेंद्र कुमार, ध्यान सिंह, धर्म सिंह, मीरा, उर्मिला, पवना और गायत्री ने बताया कि आईपीएच विभाग कुछ महीनों से उन्हें एक महीने में केवल चार दिन ही पानी की आपूर्ति कर रहा है। अब बरसात शुरू है तो सिल्ट का बहाना बनाकर कम पानी दिया जा रहा है। दुर्गा दास ने कहा कि 30 साल पुरानी स्कीम में विभाग अभी तक फिल्टर बेड चालू नहीं कर सका है। सिल्ट आने का बहाना बना कर नियमित पानी नहीं दिया जा रहा है। कहा कि इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर दस दिनों के भीतर सप्लाई नियमित नहीं की गई तो विभागीय कार्यालय का घेराव और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग के जेई प्रदीप राठौर ने माना कि घटोड़ वासियों को माह में चार-पांच दिनों के बाद पानी मिल रहा है। कहा कि योजना में सिल्ट आ रही है। इससे कम पानी की पंपिंग हो पाती है। विभाग ने फिल्टर बेड बना दिए हैं लेकिन वहां तक अभी बिजली कनेक्शन नहीं पहुंचा है। जैसे ही पॉवर मिलनी शुरू होगी, लोगों को जरूरत के अनुसार पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
00