{"_id":"5a8d9cca4f1c1b4e588b9fb8","slug":"141519230154-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिक्कन के पास कार दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिक्कन के पास कार दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। घटासनी-बरोट राजमार्ग पर मंगलवार देर रात टिक्कन के पास कार दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य सवार गंभीर जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार देर रात किसी काम के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब सौ फुट नीचे लुढ़क गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौहारघाटी की तरसवान पंचायत के बुलंग गांव निवासी धर्म सिंह (38) पुत्र नानक चंद और संजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह रात को कार में घर आ रहे थे। चालक के नियंत्रण खोने से कार करीब डेढ़ सौ फीट खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक धर्म सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब तीन बजे जोरदार धमाके की आवाज हुई। जब ग्रामीण बाहर निकले तो देखा कि कार खाई में गिरी थी, जिसमें एक युवक कार के नीचे दबा हुआ था। वहीं, दूसरा युवक कुछ ही दूरी पर गिरा पड़ा था। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार के नीचे दबे युवक के शव को निकालने उपरांत जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरुदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों की पूरी तहकीकात की जा रही है।