फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मुख्यमंत्री का सिराज विसक्षेत्र दो टुकड़ों में बंटा

मुख्यमंत्री का सिराज विसक्षेत्र दो टुकड़ों में बंटा

Wed, 07 Feb 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का सिराज विसक्षेत्र दो टुकड़ों में बंटा
मंडी/गोहर। सीएम जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र में जंजैहली एसडीएम कार्यालय और छतरी उपतहसील के विवाद की तपिश बढ़ गई है। एसडीएम ऑफिस को लेकर जंजैहली और थुनाग के दो टुकड़े हो चुके हैं। जंजैहली वाले एसडीएम कार्यालय को शिफ्ट न करने की वकालत कर रहे हैं तो थुनागवासी थुनाग में एसडीएम कार्यालय की मांग तेज कर रहे हैं। जनता आमने-सामने है। भाजपा को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए कई पार्टी के दिग्गज जुटे हैं। बुधवार को सिराज संघर्ष समिति और सिराज भाजपा के बीच जंजैहली में इस पूरे मामले को लेकर दिन भर बैठक का दौर चलता रहा। सीएम के गृहक्षेत्र से सुलग रही इस बगावत को काबू करने का प्रयास किया गया। लेकिन, भाजपा इसमें कामयाब होती नहीं दिखी। सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने बैठकों के बीच भाजपाइयों को दो टूक कहा कि जब तक जंजैहली एसडीएम कार्यालय और छतरी उप तहसील की अधिसूचना सरकार जारी नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। उधर, थुनाग पंचायत ने भी मंगलवार को आसपास की पंचायतों के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सरकार से मांग उठाई है कि हाईकोर्ट के फैसले के आधार पर मुख्यमंत्री निर्णय लें। जंजैहली और थुनाग के बीच छिड़ी हक की जंग बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली प्रवास पर हैं। जिनके लौटने के बाद इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से नया बयान आ सकता है। वहीं नौ फरवरी को सिराज संघर्ष समिति बड़े आंदोलन की चेतावनी दे चुकी है। बैठक में सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी, सिराज कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जगदीश रेड्डी समेत अन्य लोगों के साथ भाजपा के मंडल महामंत्री भीष्म ठाकुर, पूर्व महामंत्री गुलजारी लाल, ललित शर्मा और व्यापार मंडल के प्रधान धनीराम समेत अनेक लोगों ने भाग लिया। सिराज भाजपा के पदाधिकारियों ने सिराज संघर्ष समिति से अपनी वार्ता के दौरान आश्वासन दिलाया कि जंजैहली एसडीएम कार्यालय और छतरी उप तहसील यथावत रहेगी। सिराज भाजपा इसकी पूरी जिम्मेवारी लेती है।
विज्ञापन


अब बंद कर दो आंदोलन
मंडल महामंत्री ने सिराज संघर्ष समिति को कहा कि अब वे आंदोलन बंद कर दें और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द इस पूरे मामले का हल निकालेंगे। हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर अभी सिराज संघर्ष समिति भाजपा के दबाव में आती नहीं दिख रही है। समिति ने आगामी 9 फरवरी तक का सरकार को अल्टीमेटम दिया है। इससे पूर्व सिराज भाजपा समिति को मनाने के लिए दिन रात जुटी हुई है। सिराज कांग्रेस भी इतनी जल्द हार मानने को तैयार नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed