फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नप मंडी में इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनी सुमन ठाकुर

नप मंडी में इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनी सुमन ठाकुर

Mon, 29 Jan 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नप मंडी में इतिहास में पहली बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनी सुमन ठाकुर
नगर परिषद मंडी के अध्यक्ष पद पर भी भाजपा का परचम
विज्ञापन

सब हेड
सीएम के गृह जिला में कांग्रेस के साथ फ्रेंडली मैच खेल नप अध्यक्ष बनीं सुमन
क्रासर
सोमवार 11 बजे के बाद भरा एकमात्र नामांकन पत्र
किसी पार्षद ने अध्यक्ष पद को नहीं ठोकी दावेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। सीएम के गृह जिला के सबसे बड़े नगर निकाय मंडी में भाजपा ने कांग्रेस पार्षदों के साथ फ्रेंडली मैच खेलकर नप अध्यक्ष की कुर्सी पर सर्वसम्मति से भाजपा का परचम लहरा दिया है। स्थानीय नगर निकाय के इतिहास में शायद पहली दफा ऐसे समीकरणों में बिना किसी विरोध के आपसी सहमति से नप अध्यक्ष चुना गया है। अब भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सुमन ठाकुर नई अध्यक्ष बन गई हैं।
हालांकि, सीएम की विश्वासपात्र होने की मुहर के साथ पहले ही उनका नाम अध्यक्ष पद के लिए फाइनल हो चुका था। लेकिन सोमवार को नगर परिषद की बैठक में अध्यक्ष पद पर उनकी विधिवत ताजपोशी की गई। 11 बजे के बाद उन्होंने नामांकन पत्र दायर किया। अन्य किसी भी पार्षद ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी नहीं ठोकी। एसडीएम सदर मदन कुमार ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन मिला। इसके बाद पार्षदों ने सर्वसम्मति से सुमन ठाकुर को नया अध्यक्ष चुन लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुमन ठाकुर को नगर परिषद मंडी का सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। सीएम ने सभी पार्षदों का धन्यवाद करते हुए साथ मिलकर मंडी को को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन



नीलम ने पहले ही दे दिया था इस्तीफा
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद जनवरी की शुरुआत में ही कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष नीलम शर्मा ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। बहुमत होने के बावजूद इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो नप की सियासी पिच पर ऐसा खेला फ्रेंडली मैच
नप मंडी में पार्षदों के फ्रेंडली मैच में भाजपा और कांग्रेस की राजनीति गौण हो गई। अध्यक्ष पद पर किसी कांग्रेसी पार्षद ने दावेदारी नहीं ठोकी। यह चुनाव अपने आप में इतिहास बना है। इसमें जहां एक ओर कांग्रेस बहुल पार्षदों वाली नप मंडी में अध्यक्ष नीलम ने इस्तीफा दिया। वहीं, उनका समर्थन पाकर सुमन ठाकुर कुर्सी पर काबिज हो गई हैं। हालांकि, इसे समय का फेर ही कहेंगे कि जब 2016 में नगर निकायों के चुनाव हुए तो सुमन ठाकुर की अगुवाई में ही भाजपा पार्षदों का समर्थन पाकर नीलम शर्मा अध्यक्ष बन गई थीं। अब सूबे में सत्ता बदलते ही नीलम से समर्थन लेकर सुमन ठाकुर अध्यक्ष बन र्गइं।
कोट्स
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पार्षदों ने दिया समर्थन
नप मंडी अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी पार्षदों ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है। मंत्री अनिल शर्मा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व का भी वह ताजपोशी के लिए आभार जताती हैं। पार्षदों के साथ मिलकर सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।


नए अध्यक्ष के लिए यह चुनौतियां
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सामने कई चुनौतियां हैं। सबसे पहले उन्हें विभिन्न विभागों और नप में समन्वय को बढ़ाना पड़ेगा। शहर में अरसे से ऊहल पेयजल योजना का कार्य चल रहा है। इसी योजना के तहत शहर में पाइपलाइन बिछाने के लिए शहर में कई जगह पर सड़कें खोदी गई थीं। विभाग और नप में समन्वय की कमी के चलते बरसात के दिनों में शहरियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। विभाग की एनओसी न मिलने के कारण लंबित पड़े कार्यों को गति प्रदान करना नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन ठाकुर के लिए चुनौती होगा। वहीं, अब अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर भी नप के समक्ष पार्किंग और स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed