{"_id":"5a622b544f1c1b9f268b5544","slug":"141516383060-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी को जल्द मिल सकता है नया अध्यक्ष
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। पंचायत समिति धर्मपुर में भी सत्ता परिवर्तन की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में पंचायत समिति सदस्य अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। धर्मपुर विस क्षेत्र में करीब 25 वर्षों बाद कांग्रेस को पंचायत समिति की कमान मिली थी जो दो सालों में ही पार्टी के हाथ से निकलने वाली है। पंचायत समिति धर्मपुर में भी वर्ष 1990 के बाद से मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के लोगों का ही कब्जा रहा है। लेकिन, इस बार धर्मपुर पंचायत समिति में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था। अब ऐसा लग रहा है कि दो सालों में ही यह सत्ता उनके हाथ से निकलने वाली है। 23 जनवरी को पंचायत समिति के दो वर्ष पूरे होने वाले हैं और उसके बाद पंचायत समिति सदस्य अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। पंचायत समिति धर्मपुर की बात करें तो कांग्रेस के पक्ष में 15 सदस्य थे और भाजपा के पक्ष में 7 सदस्य, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और भाजपा के पक्ष में अब 15 सदस्य बताए जा रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में 7 सदस्य ही बताए जा रहे हैं। असली आंकड़ों का पता तो 23 तारीख के बाद ही चलेगा कि किसके पक्ष में कितने सदस्य हैं। लेकिन, यह तय है कि कांग्रेस के हाथ से यह सत्ता भी जाने वाली है और इसके लिए तैयारियां भी की जा रही हैं।
बुधवार को हुई बैठक से मिले संकेत
पंचायत समिति की बुधवार को हुई बैठक में इसके साफ संकेत मिल गए हैं कि अब कांग्रेस के हाथ से सत्ता कभी भी जा सकती है। क्योंकि इस बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने मौजूदा अध्यक्ष पर आरोप लगाकर इसकी शुरुआत कर दी है। दूसरी ओर पंचायत समिति अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है और वह धर्मपुर पंचायत समिति कार्यालय में होने के बाद भी बैठक में मौजूद नहीं हुए हैं।