{"_id":"5a01e53f4f1c1bc1678b9d36","slug":"141510073663-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटों के बाद ही उखड़ रही टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटों के बाद ही उखड़ रही टारिंग
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सड़क पर की जा रही घटिया टारिंग पर ग्रामीण तलख हो गए हैं। लोगों ने विभाग की ओर से सड़क पर किए जा रहे पैचवर्क पर सवाल उठाए हैं। क्षेत्र की बखरौट से करसोग सड़क पर आनन-फानन में पैच वर्क किया जा रहा है। आलम यह है कि विभाग की ओर से लगाए किए जा रहे यह पैच मात्र 24 घंटों के बाद ही उखड़ कर ढेर हो रहे हैं। इससे सड़क की दशा सुधारने के बजाए और खराब हो रही है। दोपहिया वाहनों के लिए यहां पर मुसीबत बन गई है। बाइक और स्कूटरों के पहिये इस पर फिसल रहे हैं। जिससे हादसों का भी डर है। ग्रामीणों में नरपत राम, मनोज कुमार, प्रेम सिंह, आरके शर्मा, विनोद कुमार, दयानंद, ललित कुमार, चमन लाल, जीत राम शर्मा, कर्म सिंह, नित्यानंद, शीशराम, केएल शर्मा आदि ने कहा कि करसोग सड़क पर किए जा रहे पैच वर्क में लापरवाही बरती जा रही है।
एक दिन में उखड़ रहे पैच
वाहन चालकों और ग्रामीणों का कहना है कि पैच मात्र एक दिन में उखड़कर ढेर हो रहे हैं। इससे सड़क पर बजरी और रेत इधर-उधर बिखरकर वाहनों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इससे कई दोपहिया वाहन बार-बार गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरम्मत का कार्य सही समय पर नहीं किया गया, जबकि अब यह पैच वर्क तापमान कम होने से सड़क पर नहीं टिक पा रहे हैं। विभाग लाखों रुपये की बर्बादी कर रहा है।
ठेकेदार से ठीक करवाएंगे सड़क
लोक निर्माण विभाग करसोग में तैनात अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा ने माना कि बखरौट से करसोग की तरफ हो रहे पैच वर्क में खराबी आई है। इसे ठेकेदार से ठीक करवाया जाएगा। यदि उचित तापमान नहीं होगा तो यह काम बंद कर दिया जाएगा। इस काम को उचित तापमान पर ही करवाया जाएगा।