फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भाजयुमो ने आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

भाजयुमो ने आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

Thu, 10 Aug 2017 10:49 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो ने आक्रोश रैली में सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
सुंदरनगर (मंडी)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सुंदरनगर के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को यहां पर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार और लचर कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला भी फूंका। हालांकि, पुलिस को पहले ही भनक लग गई थी कि भाजयुमो पुतला फूंकेगा। जिसके लिए काफी संख्या में पुलिस प्रदर्शन के दौरान साथ रही। बस स्टैंड पर भाषण समाप्त होते ही एकाएक युवाओं ने पुतला लाया और उसे जला कर मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पुलिस जलते पुतले की आग बुझाने को आगे भी बढ़ी लेकिन, कार्यकर्ताओं ने घेरा बना कर उन्हें आगे आने से रोक दिया। वीरवार को सुंदरनगर में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष मुकेश चंदेल के नेतृत्व में यहां पर आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल और नाचन के विधायक विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। आक्रोश रैली में सुंदरनगर, नाचन, धर्मपुर, सरकाघाट और करसोग से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जवाहर पार्क में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर बस स्टैंड तक रैली का आयोजन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राकेश जम्वाल ने कहा कि वीरभद्र सरकार के शासन में प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। महिलाओं और बच्चियों के साथ रोजाना रेप की घटनाएं हो रही हैं और मुख्यमंत्री इसे साधारण घटना बताते हैं। उन्होंने कहा कि जो कानून व्यवस्था पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सवाल खड़े कर रहे हैं, उनके खिलाफ झूठे केस बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जुट जाएं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश चंदेल ने कहा कि जब तक प्रदेश कांग्रेस मुक्त नहीं होता, मोर्चा के सदस्य चैन से नहीं बैठेंगे। भाजपा विधानसभा में 50 नहीं अपितु 60 प्लस सीटें हासिल कर प्रदेश में जंगल राज को समाप्त कर राम राज्य स्थापित करेगी। इस मौके पर प्रदेश भाजयुमो के महासचिव रजत ठाकुर, सचिव कमलकांत, नरेंद्र भंडारी, जिला भाजपा के महामंत्री नरेश चंदेल, मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नायक, प्रदेश भाजपा एससीएसटी मोर्चा के महासचिव नितिन कुमार, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर व जगदीश राणा सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इधर, आक्रोश रैली के उपरांत भाजयुमो ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को देखते हुए सरकार को बर्खास्त करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed