{"_id":"59401a924f1c1b26098b45e7","slug":"141497373330-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमानी बिजली गिरने से गौशाला जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमानी बिजली गिरने से गौशाला जली
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा/सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की ग्रेयोह पंचायत के चंदपुर गांव में बिजली गिरने से एक गौशाला में आग लग गई। आग लगने से पूरी गौशाला राख हो गई। जिससे गौशाला मालिक साधु राम को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने कहा कि साधु राम की गौशाला में घास पड़ा था। जिसके कारण आग ने जल्द ही उग्र रूप धारण कर लिया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द राहत देने की मांग उठाई। उधर, एसडीएम किशोरी लाल ने कहा कि राजस्व विभाग को नुकसान का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन