{"_id":"6af8a0a904f4d4aa4206e9de","slug":"14-year-old-student-dies-under-suspicious-circumstances-in-rewalsar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-221551-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रिवालसर में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रिवालसर में 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
घर के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला आठवीं कक्षा का छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर दो में शनिवार को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र घर के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल नागरिक अस्पताल रिवालसर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को स्कूल में अवकाश होने के कारण छात्र घर पर अपने दादा-दादी के साथ था। उसकी माता स्कूल में आयोजित एक विशेष बैठक में शामिल होने गई थी। दोपहर करीब एक बजे परिजनों ने छात्र को घर के बाथरूम में अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके।
प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।