फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   14 samples of sweets collected during the festive season

Mandi News: त्योहारी सीजन में मिठाइयों के 14 सैंपल भरे

Tue, 20 Oct 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
14 samples of sweets collected during the festive season
मंडी। त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने मिलावट की आशंका को देखते हुए जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने धर्मपुर, औट, नगवाईं और रिवालसर में कार्रवाई करते हुए मिठाइयों और दूध के 14 सैंपल लिए हैं। इनमें खोया, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी और मिल्क केक जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। लैब रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

धर्मपुर में विभाग की टीम ने पांच सैंपल लिए। इनमें रसगुल्ला, गुलाब जामुन, खोया बर्फी, खोया और तिरंगा लड्डू शामिल हैं। वहीं, औट और नगवाईं में चार सैंपल लिए गए। इनमें बेसन बर्फी, दूध, बर्फी और रसगुल्ला के नमूने शामिल हैं। इसी तरह रिवालसर में पांच सैंपल लिए गए। इनमें खोया के दो, दाख का एक, मिल्क केक का एक और गुलाब जामुन का एक सैंपल शामिल है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। इस बीच बाहर से आ रहे खाद्य उत्पाद में भी मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने जिलेभर में सघन अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई का भी जायजा लिया जा रहा है। कमी होने पर आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। उपभोक्ता जांच परख कर ही खाद्य सामग्री खरीदें। किसी भी तरह की आशंका होने पर तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं।

त्योहारी सीजन में छुट्टियों पर विभाग रहेगा सक्रिय
त्योहारी सीजन को देखते हुए विभागीय टीम छुट्टी के दौरान भी सक्रिय रहेगी। किसी भी प्रकार की शिकायत या आशंका का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। इस संबंध विभागीय सहायक आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed